कोलकाता : हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और इसलिए अगर व्यक्ति दिन और अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाता है तो इससे उसके जीवन में खुशियां दस्तक देती हैं और सभी कठिनाइयां दूर होती हैं। जहां तक बात शुक्रवार के दिन की है तो यह दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाता है और लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है तो उसके जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। साथ ही साथ, इससे उसका जीवन अधिक सुखमय बनता है।
अधिकतर लोग इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं। यकीनन इससे व्यक्ति को लाभ मिलता है। लेकिन अगर मां लक्ष्मी के उपाय करते हुए आप अपनी राशि का ध्यान रखें तो इससे आपको अधिक लाभ होगा। तो चलिए आज आपको अपनी राशि के अनुसार शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए-