नड्डा की नई टीम में नहीं मिली Dilip Ghosh को जगह

Published on

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। दिलीप घोष की बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। दिलीप घोष बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके थे। दिलीप घोष के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में पहली बार 18 सीटें जीती थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद दिलीप घोष ने बंगाल की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा था। दिलीप घोष को बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। खड़गपुर से बीजेपी सांसद दिलीप घोष 2021 से बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष थे। इस बार केंद्रीय संगठन में फेरबदल में उन्हें बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। दिलीप घोष 2021 से बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष के तौर पर अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in