Chandrayaan 3: इस कलाकार ने बना दिया सोने का चंद्रयान, सिर्फ डेढ़ इंच में …

Chandrayaan 3: इस कलाकार ने बना दिया सोने का चंद्रयान, सिर्फ डेढ़ इंच में …
Published on

नई दिल्ली : भारत का चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के बिल्कुल पास में पहुंच गया है। कल शाम इसकी लैंडिंग भी होने वाली है। लैंडिंग के लिए जगह की तलाश कर ली गई है और समय भी लगभग तय है। पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। इस बीच कोयंबटूर के एक मिनिएचर आर्टिस्ट ने सोने का चंद्रयान बना डाला है। इस कलाकार ने 4 ग्राम सोने का इस्तेमाल करके लैंडर विक्रम का छोटा सा मॉडल बनाया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमेशा बनाते हैं सोने का मिनिएचर
यह मॉडल बनाने वाले आर्टिस्ट मरिअप्पन ने बताया, 'जब भी कोई इस तरह की बड़ी घटना होती है तो मैं सोने के मिनिएचर बनाता हूं। यह हर भारतीय के लिए गर्व का मौका है। इस मिशन में काम करने वाले सभी वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मैंने यह सोने का मॉडल बनाया है। इसे बनाने में मुझे 48 घंटे का समय लगा है।' 4 ग्राम सोने का इस्तेमाल होने की वजह से इसकी लागत भी लगभग 25 हजार रुपये से ज्यादा आई है।
वायरल हो रही हैं तस्वीरें
यह मिनिएचर डेढ़ इंच का है और देखने में बिल्कुल लैंडर विक्रम की तरह है। इसमें लैंडर विक्रम की तरह ही चार पैर लगाए गए हैं। मरिअप्पन ने इसके ऊपर एक छोटा सा तिरंगा भी लगाया है जो भारत की शान को दर्शाता है। अब डेढ़ इंच आकार के इस छोटे से चंद्रयान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in