Kolkata Accident : तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंदा, मौके पर ही …

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : काशीपुर थानांतर्गत बीटी रोड पर एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम सुनीता सना (52) है। वह उल्टाडांगा के गुरुपद सरकार सरणी इलाके की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर बीटी रोड इलाके से गुजर रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही 234/1 रूट की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला और उसका पति दोनों सड़क पर जा गिरे। घातक बस ने महिला को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल बस को जब्त कर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in