भारत की बेटियों का गोल्डन पंच

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स : निकहत, मीनाक्षी, प्रीति, अरुंधति और नुपुर ने जीते गोल्ड
भारत की बेटियों का गोल्डन पंच
Published on: 

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में खेले गये वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में भारतीय बाॅक्सरों ने दमदार प्रदर्शन किया है। 16 नवंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 20 भारतीय बाॅक्सरों (10 महिला और 10 पुरुष) ने हिस्सा लिया। इन 20 बाॅक्सरों में से 15 फाइनल में पहुंचे थे। लड़कों - लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 से अधिक गोल्ड जीते।

प्रीति पवार ने भी गोल्ड जीता

भारत की प्रीति पवार ने इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से हराकर 54 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता। वह लंबे समय से खराब से जूझ रही थीं। अब उन्होंने लय पा ली है। प्रीति ने कहा कि मैंने फिर से वापसी की है और मैं और भी मजबूत हो गई हूं। मैं भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ दूगी। अगले साल एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल हैं और 2026 में फिर से एशियाई खेल हैं। मेरा अगला बड़ा लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक है। मैं इसके लिए पूरी तैयारी कर रही हूं।

मीनाक्षी 5-0 से जीतीं

मीनाक्षी हुड्डा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में 48 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है और उनके आगे उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फरजोना टिक नहीं पाई। मीनाक्षी ने शुरुआती राउंड से ही विरोधी खिलाड़ी पर बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही। अच्छे खेल की वजह से ही सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से मैच जीत लिया।

मीनाक्षी ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित थी, क्योंकि यह भारत में हो रहा था। हम यही सोचकर आए थे कि पूरी कोशिश करें और देश का नाम रोशन करें। मैंने अच्छी बाउट की। सभी बाउट 5-0 से जीती। आप सभी का सपोर्ट रहा है उसके लिए धन्यवाद।

पुरुषों में सचिन-हितेश ने खोला खाता

पुरुषों की 60 किलोग्राम कैटेगरी में भारत के सचिन सिवाच ने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसके कुछ ही देर बाद भारतीय नौसेना के जवान हितेश गूलिया ने रिंग में अपना जलवा दिखाते हुए गोल्ड मेडल पर पंच जमा दिया और भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in