'हमें ‘बेसिक्स' पर ध्यान देने की जरूरत है'

एशियाई खेलों से पहले राइफल निशानेबाज आशी चौकसे ने कहा, छोटी-छोटी बातों और ‘बेसिक्स’ पर पूरा ध्यान दिया तो आइची-नागोया में भारतीय टीम को रोकना आसान नहीं होगा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

भोपाल : एशियाई खेलों में कई पदक जीत चुकी राइफल निशानेबाज आशी चौकसे को भरोसा है कि अगर भारतीय टीम ‘बेसिक्स’ पर अच्छी तरह से ध्यान दे तो उसे अगले महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में रोकना आसान नहीं होगा। एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे जिसमें भारत को निशानेबाजों से बड़ी उम्मीद है।

उन्होंने 2018 में जकार्ता और 2023 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले एशियाई खेलों में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतने वाली 24 वर्षीय चौकसे ने कहा, ‘छोटी-छोटी बातें बहुत मायने रखती हैं। हमें पता है कि क्या करना है।

हम जानते हैं कि कैसे निशाना साधना है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें हैं जिन पर ध्यान नहीं दिया जाता। अगर हम ‘बेसिक्स’ पर अच्छी तरह से ध्यान दें तो मुझे लगता है कि हमें कोई रोक नहीं पाएगा।’

चौकसे जानती हैं कि आइची-नागोया में उन्हें चीन से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है जो महाद्वीपीय स्तर पर भारत का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी है। उन्होंने कहा, ‘मैं चीन के निशानेबाजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि उसकी टीम बहुत मजबूत है।’

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in