वीनस विलियम्स ने एंड्रिया प्रेटी से शादी की

जुलाई में टूर स्तरीय एकल मैच जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनने के बाद 45 वर्षीय वीनस ने डीसी ओपन में स्टैंड में मौजूद अपने मंगेतर का आभार व्यक्त किया था।
वीनस विलियम्स ने एंड्रिया प्रेटी से शादी की
Published on: 

नई दिल्ली: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने एंड्रिया प्रेटी से शादी कर ली है। वीनस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। वीनस और प्रेटी फ्लोरिडा के पाम बीच में सप्ताहांत में पांच दिवसीय समारोह के विवाह बंधन में बंधे।

जुलाई में टूर स्तरीय एकल मैच जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनने के बाद 45 वर्षीय वीनस ने डीसी ओपन में स्टैंड में मौजूद अपने मंगेतर का आभार व्यक्त किया था। आईएमडीबी वेबसाइट के अनुसार प्रेटी डेनमार्क में जन्में इतालवी मॉडल और अभिनेता हैं।

वाशिंगटन में आयोजित डीसी ओपन में भाग लेने से पहले वीनस ने 16 महीनों तक किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस जनवरी में शुरू होने वाले डब्ल्यूटीए टूर पर लगातार 33वें सत्र में खेलने की योजना बना रही हैं।

वीनस विलियम्स ने एंड्रिया प्रेटी से शादी की
नीरज चोपड़ा ने की PM मोदी से मुलाकात, खेलों पर हुई चर्चा
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in