वीनस विलियम्स लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में नाकाम रहीं

वीनस विलियम्स की डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार के साथ ही 2019 के बाद लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद टूट गई
वीनस विलियम्स लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में नाकाम रहीं
Published on: 

वाशिंगटन : वीनस विलियम्स की डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार के साथ ही 2019 के बाद लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद टूट गई। पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही वीनस को दूसरे दौर के मैच में विश्व की 24वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मैग्डेलेना फ्रेच ने 6-2, 6-2 से पराजित किया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने यहां खेलने का पूरा आनंद उठाया। निश्चित रूप से परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहा लेकिन मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला। खेल और जीवन की खास बात यह है कि आप कभी सीखना बंद नहीं करते।’ वीनस ने पिछली बार अगस्त 2019 में सिनसिनाटी ओपन में कम से कम दो मैच जीते थे।

उन्होंने तब क्वार्टर फाइनल में मैडिसन कीज से हारने से पहले लगातार तीन जीत हासिल की थीं। इस बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला 2021 की अमेरिकी ओपन की उपविजेता लेयला फर्नांडीज से 6-3, 1-6, 7-5 से हार गईं जबकि एम्मा रादुकानू ने नाओमी ओसाका को 6-4, 6-2 से हराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in