वरुण दर्द के बावजूद खेल रहे हैं : वॉटसन

वॉटसन ने कहा कि चक्रवर्ती IPL प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए KKR की मुहिम योगदान देने के लिए बेताब हैं। चक्रवर्ती को आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ KKR के मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी थी।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सहायक कोच शेन वॉटसन ने भारत के ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की जो अपने बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार खेल रहे हैं। वॉटसन ने कहा कि चक्रवर्ती IPL प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए KKR की मुहिम योगदान देने के लिए बेताब हैं। चक्रवर्ती को आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ KKR के मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी थी। इस कारण वह 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाए थे जिसके बाद मुख्य कोच अभिषेक नायर ने उनके फ्रैक्चर की पुष्टि की थी।

लेकिन RCB से हार के बाद KKR को बाकी मैच जीतने की जरूरत थी इसलिए चक्रवर्ती पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार मैचों में खेलने के लिए वापस आ गए। वॉटसन ने बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस पर मिली 4 विकेट की जीत के बाद कहा, ‘मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि वह इस समय रिहैब के किस दौर में हैं। मुझे बस इतना पता है कि वह इस समय थोड़े दर्द के साथ खेल रहे हैं, जिससे पता चलता है कि वह कितने बहादुर हैं, वह KKR के लिए योगदान देने के लिए कितने आतुर हैं और वह अभी भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।’

मार्च में T-20 विश्व कप जीतने के बाद से भारत की T-20 स्पिन गेंदबाजी के मुख्य खिलाड़ी चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। अपने पहले तीन IPL मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 105 रन लुटा दिए। इस खराब प्रदर्शन ने केकेआर के अभियान को शुरुआत में ही काफी नुकसान पहुंचाया। लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में चक्रवर्ती ने अपनी लय वापस पा ली। फिर उन्होंने चार मैचों में 10 विकेट लेकर टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई।  

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in