US Open 2026 : अल्काराज तीसरे दौर में

पहला सेट गंवाने के बाद भी जोरदार वापसी, लगातार आठ गेम जीतकर तीसरे दौर में पहुंचे मौजूदा चैंपियन अल्काराज
Carlos Alcaraz
कार्लोस अल्काराज
Published on

न्यूयॉर्क : मौजूदा चैंपियन और अप्रैल के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहे कार्लोस अल्काराज ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए US ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। अल्काराज ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद लगातार आठ गेम जीते और बुधवार रात को जैमे फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराया। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इस मैच को जल्दी समाप्त करना चाहता था।

लेकिन मैच के चार सेट तक खिंचना मेरे लिए अच्छा रहा क्योंकि इससे मुझे अपनी फिटनेस का पता चल गया।’ दूसरे वरीयता प्राप्त अल्काराज ने पहले सेट के बीच में अपनी सर्विस गंवा दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने जल्द ही लय हासिल कर दी। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की। मैंने शांत रहने की कोशिश की और मैं सोच रहा था कि सब कुछ अच्छा होगा।’

अल्काराज ने पिछले साल फाइनल में यानिक सिनर के खिलाफ मुकाबले तक एक भी सेट नहीं हारा था। उन्होंने तब सिनर को चार सेटों में हराकर US ओपन में अपना दूसरा खिताब जीता था। अल्काराज ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था लेकिन कलाई की चोट के कारण वह इसके बाद फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे। इस तरह से उन्होंने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीतने का सिलसिला जारी रखा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in