दूसरे T-20 में टीम इंडिया का सरेंडर

214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 162 रन पर भारत आलऑउट, सीरीज 1-1 से बराबर
दूसरे T-20 में टीम इंडिया का सरेंडर
Published on

न्यू चंडीगढ़ : पांच मैचों की T-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हरा दिया। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन ही आलऑउट हो गयी। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 62 रन की पारी खेली। अभिषेक ने 17, शुभमन गिल 0, अक्षर 21, सूर्या 5, हार्दिक 20, जीतेश 27 और अर्शदीप ने 4 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के ओर्टनील बार्टमैन ने 4 विकेट झटके। इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार पारी से भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे। उन्होंने एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई। अंत में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। भारत ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन लुटाए। दक्षिण अफ्रीका की पारी में 15 छक्के और 10 चौके शामिल रहे।

अर्शदीप ने एक ही ओवर में 7 वाइड फेंकी

अर्शदीप सिंह ने 11वें ओवर में 18 रन खर्च कर दिए। उन्होंने इस ओवर में 7 वाइड गेंद फेंकी। कुल मिलाकर अर्शदीप ने 13 गेंदों का ओवर डाला। उनके ओवर की पहली गेंद पर डी कॉक ने 87 मीटर का छक्का लगाया। उसके बाद अर्शदीप का लाइन लेंथ बिगड़ गया। इसके बाद 19वां ओवर करने आये अर्शदीप ने फिर से 16 रन खर्च कर दिये। कुल मिलाकर अर्शदीप ने 4 ओवर डाले और बिना विकेट लिए 54 रन खर्च किये।

युवराज और हरमनप्रीत के नाम पर स्टैंड

विश्व कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के सम्मान में न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम के दो स्टैंड उनके नाम पर किए गए। इस मौके पर युवराज और हरमनप्रीत अपने परिवार, दोस्तों के साथ थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस मौके पर मौजूद थे। स्टेडियम में युवराज के पूर्व साथी हरभजन सिंह के नाम पर पहले से एक पवेलियन है और अब साइटस्क्रीन के दूसरी तरफ हरमनप्रीत के नाम का स्टैंड भी शामिल हो गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in