खेल मंत्रालय खास मोबाइल ऐप लांच करेगा

अब तक प्रतिभाओं की तलाश का जरिया स्कूल, आयुवर्ग स्पर्धायें, खेलो इंडिया, खेल महासंघ, अस्मिता लीग या कीर्ति योजना रहे हैं लेकिन अब एक विशेष मोबाइल ऐप लांच किया जायेगा जिस पर कोई भी नागरिक ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के प्रदर्शन की वीडियो अपलोड कर सकेंगे।
खेल मंत्रालय खास मोबाइल ऐप लांच करेगा
Published on

नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की तलाश को जन भागीदारी से जोड़ते हुए जल्दी ही एक खास मोबाइल ऐप लांच करेगा जिस पर नागरिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के वीडियो डाल सकेंगे और खेलो इंडिया की क्षेत्रीय समितियां उनका आकलन करेगी । पिछले कुछ अर्से में सोशल मीडिया पर असाधारण प्रतिभा के धनी कई अनजान युवा खिलाड़ियों (खासकर क्रिकेट, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में) के वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया।

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने यहां शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘अब तक प्रतिभाओं की तलाश का जरिया स्कूल, आयुवर्ग स्पर्धायें, खेलो इंडिया, खेल महासंघ, अस्मिता लीग या कीर्ति योजना रहे हैं लेकिन अब एक विशेष मोबाइल ऐप लांच किया जायेगा जिस पर कोई भी नागरिक ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के प्रदर्शन की वीडियो अपलोड कर सकेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद खेलो इंडिया के तहत क्षेत्रीय प्रतिभा चयन समितियां इनका आकलन करेंगी। इन समितियों में विशेषज्ञ कोच, पूर्व खिलाड़ी और खेल विशेषज्ञ होंगे।

यहां से चुने गए खिलाड़ियों को खेलो इंडिया केंद्रों के लिये चुना जायेगा जहां उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण, खेल विज्ञान सहयोग, आहार संबंधी मार्गदर्शन और मेंटोरशिप मिलेगी।’ मांडविया ने कहा,‘इससे यह सुनिश्चित होगा कि देश के सुदूर इलाकों से भी हर प्रतिभा को मंच मिल सके और सही अवसर भी। यह राष्ट्रीय खेल रिपॉजिटरी प्रणाली (एनएसआरएस) का ही एक हिस्सा होगा।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in