सिंधु चाइना मास्टर्स से बाहर

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली 23 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
सिंधु चाइना मास्टर्स से बाहर
Aurelien Morissard
Published on

शेनझेन : भारत की स्टार शटलर पी वी सिंधु का विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह शुक्रवार को यहां चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में इस कोरियाई खिलाड़ी से सीधे गेम में हार गई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली 23 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।


सिंधु की आन के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार थी। वह कोरिया की खिलाड़ी के खिलाफ अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। सिंधु की शुरुआत खराब रही और वह पहले गेम में एक समय 1-6 से पीछे चल रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने स्कोर 5-9 कर लिया। आन ने हालांकि ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली। सिंधु 11-14 पर स्कोर को करीब लाने में कामयाब रहीं, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने अपनी पकड़ बनाए रखी और पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सिंधु ने कुछ देर के लिए 3-2 की बढ़त बना ली, लेकिन आन ने जल्द ही नियंत्रण हासिल कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक खेल से बढ़त बनाने की कोशिश की और एक समय वह 7-8 से पीछे चल रही थीं, लेकिन आन के बेहतरीन खेल और विविधता ने उन्हें ब्रेक तक 11-7 से आगे कर दिया। कोरिया के खिलाड़ी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in