सप्तक स्विस चैलेंज में 25वें स्थान पर

लगातार दूसरे राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया
सप्तक स्विस चैलेंज में 25वें स्थान पर
Published on

स्विट्जरलैंड : भारत के सप्तक तलवार ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरे राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया और वह यहां स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 25वें स्थान पर हैं। तलवार ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की लेकिन उनकी दोनों बर्डी बैक नाइन में आईं। उन्होंने 14वें और 17वें होल में बर्डी बनाई।

पहले दो राउंड के बाद उनका कुल स्कोर चार अंडर पार है। स्पेन के सैंटियागो टारियो (65-68), इंग्लैंड के क्रिस पैस्ले (70-63), स्वीडन के टोबियास जोनसन (65-68) और अमेरिका के मैट ओशरीन (65-68) दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद नौ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in