सप्तक संयुक्त 31वें स्थान पर रहे

तलवार ने दो बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाये
सप्तक संयुक्त 31वें स्थान पर रहे
Published on: 

फ्रांस : भारतीय खिलाड़ी सप्तक तलवार आखिरी दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद ले वौद्रेउइल गोल्फ चैलेंज में संयुक्त 31वें स्थान पर रहे। तलवार ने दो बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाये। उनका कुल स्कोर छह अंडर 282 का रहा।

डेविड होर्सी (69) ने चार-तरफा प्लेऑफ में डेनियल यंग (67), जेम्स एलन (65) और जोसेबा टोरेस (66) को पछाड़कर खिताब हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों का स्कोर 16-अंडर था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in