रियाल मैड्रिड क्लब विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

गोंजालो गार्सिया ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना तीसरा गोल किया, जिससे रियाल मैड्रिड ने राउंड ऑफ 16 में युवेंटस को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
रियाल मैड्रिड क्लब विश्व कप क्वार्टर फाइनल में
Published on: 

अमेरिका : गोंजालो गार्सिया ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना तीसरा गोल किया, जिससे रियाल मैड्रिड ने राउंड ऑफ 16 में युवेंटस को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी के कारण गार्सिया ने रियाल मैड्रिड के सभी चार मैचों में शुरुआत की है।

इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 54वें मिनट में हेडर से गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। गार्सिया को 68वें मिनट में बाहर भेज दिया गया, जबकि एमबाप्पे ने क्लब विश्व कप में पदार्पण किया। बीमारी के कारण वह कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहे और ग्रुप चरण के तीनों मैच में नहीं खेल पाए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in