पोलैंड के कोच ने इस्तीफा दिया

मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के हित में सबसे अच्छा निर्णय मुख्य कोच के पद से मेरा इस्तीफा है
 पोलैंड के कोच ने इस्तीफा दिया
Published on

पोलैंड : पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच मिशल प्रोबिएरज ने स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के साथ विवाद के कुछ दिनों बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पोलैंड फुटबॉल संघ द्वारा जारी बयान में प्रोबिएरज ने कहा, ‘मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के हित में सबसे अच्छा निर्णय मुख्य कोच के पद से मेरा इस्तीफा है।’

प्रोबिएरज ने इस सप्ताह की शुरुआत में फिनलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर बार्सिलोना के स्ट्राइकर लेवांडोव्स्की को टीम के कप्तान के पद से हटा दिया और उनकी जगह इंटर मिलान के मिडफील्डर पिओटर ज़िलिंस्की को नया कप्तान नियुक्त किया था।

लेवांडोव्स्की को यह फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने घोषणा की कि जब तक प्रोबिएरज मुख्य कोच बने रहेंगे, तब तक वे राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे। पोलैंड को फिनलैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in