गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिये योजनायें तैयार हैं : फिडे

साइप्रस भौगोलिक रूप से पश्चिम एशिया के करीब है जहां ईरान पर अमेरिका और इजरायल की बमबारी के बाद सैन्य टकराव जारी है।
गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिये योजनायें तैयार हैं : फिडे
Published on

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने साइप्रस में कैंडिडे्स टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अत्यधिक गंभीर स्थिति से निपटने के लिये सुरक्षा उपाय और आपात योजनायें तैयार हैं। साइप्रस भौगोलिक रूप से पश्चिम एशिया के करीब है जहां ईरान पर अमेरिका और इजरायल की बमबारी के बाद सैन्य टकराव जारी है। इस महीने की शुरुआत में वहां ब्रिटिश एयरबेस पर ड्रोन हमला भी हुआ था। सुरक्षा कारणों से भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है।

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शनिवार से शुरू होगा जिससे महिला और पुरुष विश्व चैंपियन के चैलेंजर का निर्धारण होगा। फिडे ने यहां जारी बयान में कहा, ‘साइप्रस सुरक्षित स्थान है। कोई आपात स्थिति नहीं है और देश सामान्य रूप से चल रहा है। सभी प्रतिभागियों, मीडिया और मेहमानों के लिये सुरक्षित, सुविधाजनक और अच्छा माहौल सुनिश्चित करने के सारे उपाय किये गए हैं।’ इससे पहले कुछ सप्ताह से साइप्रस में रह रहे कैंडिडेट्स प्रतियोगी हिकारू नकामूरा ने कहा था कि उनके प्रवास के दौरान बार बार बिजली गुल हो रही थी जो अच्छा संकेत नहीं है।

फिडे ने कहा, ‘साइप्रस में बिजली की कमी नहीं है और बहुत कम ही बिजली जाती है। इसके अलावा टूर्नामेंट के आयोजन स्थल केप सेंट जार्जेस होटल एंड रिसॉर्ट में बैकअप जनरेटर हैं जिससे टूर्नामेंट के दौरान बिजली नहीं जायेगी।’ इसमें आगे कहा गया, ‘यह होटल साइप्रस के पश्चिमी हिस्से में है जो संवेदशनशील या रणनीतिक सैन्य ठिकानों से बहुत दूर है। यह पश्चिम एशिया संकट से जुड़े किसी रास्ते के करीब नहीं है। फिडे ने आपात योजना भी बना रखी है। हालात बदलने पर हम खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in