PAK के अरशद नदीम ने ठुकराया नीरज चोपड़ा का ऑफर, अब नहीं आऐंगे भारत

पाकिस्तान के अरशद नदीम 24 मई से एनसी क्लासिक जैवलिन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे
PAK के अरशद नदीम ने ठुकराया नीरज चोपड़ा का ऑफर, अब नहीं आऐंगे भारत
Published on: 

नई दिल्ली - भारत में 24 मई से एनसी क्लासिक भालाफेंक टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है, जिसमें नीरज चोपड़ा जैसे स्टार एथलीट भी भाग लेंगे। खास बात यह है कि नीरज ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के जैविलन खिलाड़ी अरशद नदीम को भी आमंत्रित किया था, लेकिन अरशद ने भारत आने से इनकार कर दिया और नीरज का प्रस्ताव ठुकरा दिया। अरशद ने बताया कि वह इस समय दूसरे टूर्नामेंट में व्यस्त रहेंगे।

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे अरशद नदीम

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने बताया कि एनसी क्लासिक टूर्नामेंट 24 मई को है, लेकिन वह 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 27 से 31 मई तक कोरिया में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं, इसीलिए वह एनसी क्लासिक जैवलिन टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे।

नीरज ने भेजा था न्योता

नीरज चोपड़ा ने मीडिया से वर्चुअल बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने अरशद को न्योता भेजा था, और अरशद ने कहा था कि वह अपने कोच से बात करके जवाब देंगे। अब तक उसने अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। जब भी नीरज और अरशद किसी जैवलिन इवेंट में भाग लेते हैं, तो पूरी दुनिया के फैंस की निगाहें उस पर टिकी होती हैं।

अरशद नदीम ने जीता था गोल्ड

पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीतते हुए 2.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंका और इतिहास रच दिया, जबकि भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीता था और वह जैवलिन में दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in