नोवाक जोकोविच इटालियन ओपन में नहीं खेलेंगे

जोकोविच का यह फैसला फ्रेंच ओपन के लिए तैयारी को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

रोम : अपना 100वां खिताब जीतने की कवायद में लगे नोवाक जोकोविच ने लगातार तीन मैचों की हार के बाद इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।

जोकोविच का यह फैसला फ्रेंच ओपन के लिए तैयारी को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जहां वह रिकॉर्ड 25वीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे।

रोम में क्ले-कोर्ट पर होने वाले इटालियन ओपन टूर्नामेंट के आयोजकों में सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि जोकोविच इस साल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

जोकोविच का इस सत्र में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। उन्हें पिछले तीन टूर्नामेंट मियामी ओपन, मोंटे कार्लो मास्टर्स और मैड्रिड ओपन में हार का सामना करना पड़ा था।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in