इस लीग में नहीं दिखेंगे नीरज चोपड़ा

कमर की चोट से जूझ रहे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग से बाहर, स्विट्जरलैंड में ऑफ सीजन ट्रेनिंग पर फोकस
Javelin Throw World Championship
फाइल फोटो
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग में भाग नहीं लेंगे। वह अभी तक कमर की चोट से उबर नहीं सके हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में ही 90 मीटर का आंकड़ा पारी किया था।

हरियाणा के 28 वर्ष के चोपड़ा इस समय स्विटजरलैंड के बियेने में अपने फिजियो ईशान मारवाहा और कोच जय चौधरी के साथ 47 दिन के आफ सीजन अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं। दोहा डायमंड लीग में पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम भाग लेंगे।

वहीं मौजूदा विश्व चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और हाल ही में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो फेंकने वाले श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे भी भाग लेंगे। चोपड़ा ने दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने छठे और आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर फेंककर खिताब जीता।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in