नेशंस लीग : यूनान ने किया उलटफेर, पुर्तगाल और आयरलैंड भी जीते

जुर्गेन क्लॉप के कोच बनने के बाद जर्मनी की यह पहली हार है। यूनान के स्थानापन्न खिलाड़ी कुर्बेलिस ने 74वें मिनट मैच का इकलौता गोल किया जिससे ऑग्सबर्ग में स्टेडियम के अंदर सन्नाटा पसर गया।
नेशंस लीग : यूनान ने किया उलटफेर, पुर्तगाल और आयरलैंड भी जीते
Published on: 

लंदन : दिमित्रिस कुर्बेलिस के गोल की बदौलत यूनान ने रविवार को नेशंस लीग फुटबॉल में जर्मनी को उसके घरेलू मैदान पर 1-0 से हराकर उलटफेर किया। जुर्गेन क्लॉप के कोच बनने के बाद जर्मनी की यह पहली हार है। यूनान के स्थानापन्न खिलाड़ी कुर्बेलिस ने 74वें मिनट मैच का इकलौता गोल किया जिससे ऑग्सबर्ग में स्टेडियम के अंदर सन्नाटा पसर गया। क्लॉप के मार्गदर्शन में जर्मनी ने गुरुवार को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। यूनान के खिलाफ जर्मनी ने पहले हाफ में दबदबा बनाए रखा लेकिन दूसरे हाफ में मेहमान टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और कुर्बेलिस ने गोल कर घरेलू दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

जर्मनी अब गुरुवार को म्यूनिख में सर्बिया का सामना करेगा। आयरलैंड ने हंगरी के डेब्रेसेन में विवादों से घिरे मुकाबले में इजराइल को 3-0 से हराया। इजराइल की गाजा में कार्रवाई को लेकर आयरलैंड में इस मैच का कड़ा विरोध किया गया था। ट्रॉय पैरट, एडम इडा और जैक मोयलान के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत आयरलैंड ने ग्रुप बीथ्री में अपनी पहली जीत दर्ज की। आयरलैंड के खिलाड़ियों ने मैच में काली पट्टियां बांधीं और अपने प्रतिद्वंद्वियों से हाथ मिलाने से भी परहेज किया। दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्थानापन्न खिलाड़ियों की सूची में रहना पड़ा, लेकिन पुर्तगाल ने नॉर्वे को उसके घर में 2-1 से हराया।

ओस्लो में खेले गये मैच में जोआओ फेलिक्स ने लगातार दूसरे मैच में गोल करते हुए पुर्तगाल को 17वें मिनटमें बढ़त दिलाई। नॉर्वे के दिग्गज एर्लिंग हालांड ने कई मौके गंवाए, लेकिन 51वें मिनट में आखिरकार बराबरी का गोल कर दिया। यह नॉर्वे के लिए 57 मैचों में उनका 65वां गोल था। रोनाल्डो की जगह खेल रहे गोंसालो रामोस ने तीन मिनट बाद ही पुर्तगाल को फिर बढ़त दिला दी। उन्होंने नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जान नीलांड के खराब पास को बीच में रोककर गोल किया। अन्य मैचों में डेनमार्क ने वेल्स को 2-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की तो वहीं मेक्स मेर्डिंक के दो गोल की बदौलत नीदरलैंड्स ने सर्बिया को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से हराया। ऑस्ट्रिया ने रविवार को कोसोवो को 3-1 से हराया।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in