ICC बोर्ड की बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे नकवी

पता चला है कि नकवी ICC निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे।
ICC बोर्ड की बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे नकवी
Published on

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फाइनल के मौके पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सालाना बोर्ड बैठक के लिए अहमदाबाद में नहीं जाएंगे। पर पता चला है कि नकवी ICC निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे।

यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से मौजूद रही है जो यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। ICC की यह बैठक असल में पिछले महीने दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा था। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि नकवी के बैठक में खुद शामिल होने की उम्मीद कभी नहीं थी ।

उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना ICC के सामान्य चलन के मुताबिक ही है। नकवी उन तीन सदस्यों में से एक हैं जो इस बैठक में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे। यह कांफ्रेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही होगी जिसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष प्रशासकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in