मोहन बागान का आठ साल का इंतजार खत्म

कलकत्ता फुटबॉल लीग (CFL) प्रीमियर डिविजन का खिताब अपने नाम किया
मोहन बागान का आठ साल का इंतजार खत्म
Published on: 

बारासात : मोहन बागान ने शनिवार को यहां बारासात स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर कलकत्ता फुटबॉल लीग (CFL) प्रीमियर डिविजन का खिताब अपने नाम किया जो उसकी 31वां लीग ट्रॉफी है। मोहन बागान ने 2018 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी जीती है।

59वें मिनट में गोलकीपर दीपप्रभात घोष को लाल कार्ड मिलने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मोहन बागान ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। टीम एक समय 1-2 से पिछड़ रही थी। भारत के मिडफील्डर सहल अब्दुल समद ने वापसी की नींव रखी और 26वें तथा 70वें मिनट में हेडर से दो गोल दागे।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से लालरेमसांगा फनाई ने 42वें मिनट में और महितोष रॉय ने 63वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। पिछले दो सत्र ईस्ट बंगाल के लिए खेलने वाले युवा फॉरवर्ड सायन बनर्जी ने 74वें मिनट में विजयी गोल दागकर मोहन बागान की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी। इस जीत के बाद मोहन बागान के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया जिससे प्रतिष्ठित स्थानीय लीग में टीम का आठ साल से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म हो गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News