मेसी का गोल, इंटर मियामी जीता

विश्व कप के बाद मेसी के दो गोलों से इंटर मियामी ने लीग्स कप में एटलेटिको सान लुईस को 4-2 से हराया, बारिश और बिजली के बीच रोमांचक मुकाबला
मेसी का गोल, इंटर मियामी जीता
Published on

मियामी : लियोनेल मेसी ने विश्व कप के बाद पहले दो गोल किये जिसकी मदद से इंटर मियामी ने लीग्स कप में एटलेटिको सान लुईस को 4-2 से हराया। बिजली कड़कने और बारिश के कारण दूसरे हाफ में मैच 30 मिनट के लिये रोकना पड़ा।

मेसी ने 11वें और 44वें मिनट में गोल किये। उनके अब लीग्स कप में 12 मैचों में 14 गोल हो गए हैं। टेलास्को सेगोविया और डिफेंडर माइकल ने भी गोल दागे। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेसी अर्जेंटीना को फाइनल तक ले गए थे लेकिन स्पेन ने 1-0 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने का उनका सपना तोड़ दिया।

मेसी का विश्व कप के बाद यह दूसरा मैच था। 39 बरस के मेसी शनिवार को कोलंबस क्रू के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में 37 मिनट स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। वह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था जिसमें मेसी गोल नहीं कर सके थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in