मेसी ने संन्यास लिया

दो दशक तक अर्जेंटीना की जर्सी के लिए सब कुछ झोंकने वाले मेसी ने राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहा, विश्व कप जीत से लेकर आखिरी फाइनल तक यादगार सफर
मेसी ने संन्यास लिया
Published on: 

ब्यूनस आयर्स : लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर को समाप्त करने का फैसला कर लिया। मेसी ने करीब दो दशक तक देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद राष्ट्रीय टीम से विदाई ली। छह विश्व कप में हिस्सा ले चुके मेसी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को विश्व कप चैंपियन बनाया था।

इसके बाद उन्होंने 2026 विश्व कप के फाइनल में भी टीम की अगुवाई की, जहां अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, ‘यह फैसला लेना मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है और इसका दर्द गहरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब इस फैसले का समय आ गया है।'

उन्होंने कहा, 'मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ हासिल किया, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in