मेसी ‘गोल्डन बूट' की दौड़ में आगे

पेनल्टी चूकने के बाद 83वें मिनट में गोल कर मेसी ने विश्व कप में अपना 21वां गोल पूरा किया, गोलों की रेस में एमबाप्पे, हालैंड और हैरी केन को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा
मेसी ‘गोल्डन बूट' की दौड़ में आगे
Published on: 

अटलांटा : लियोनेल मेसी ने मिस्र के खिलाफ मंगलवार को इस विश्व कप में अपना आठवां गोल दागा और ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में आगे निकलने के साथ टूर्नामेंट में लगातार गोल करने का सिलसिला नौ मैचों का कर लिया। मेसी ने विश्व कप कैरियर का 21वां और इस विश्व कप का आठवां गोल 83वें मिनट में गोंजालो मोंटियेल की मदद से दागा और अर्जेंटीना को 2-2 से बराबरी भी दिलाई। इससे पहले 19वें मिनट में वह पेनल्टी चूक गए थे।

विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेसी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है। वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं। ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में वह फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के हैरी केन के छह गोल हैं। मेसी 2022 विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे। वहीं 2014 में उन्होंने चार गोल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in