मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में

दुनिया की 43 नंबर की खिलाड़ी और 16वीं वरीय बत्रा ने 37 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चौथी वरीय चीनी खिलाड़ी को 11-6, 11-4, 8-11, 11-9 से हरा दिया।
मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में
Published on: 

नयी दिल्ली : स्टार भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने शनिवार को लंदन में 300,000 डॉलर पुरस्कार राशि के डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी चीन की शि जुन्याओ को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया की 43 नंबर की खिलाड़ी और 16वीं वरीय बत्रा ने 37 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चौथी वरीय चीनी खिलाड़ी को 11-6, 11-4, 8-11, 11-9 से हरा दिया।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ी का सामना कोरिया की पांचवीं वरीय शिन यूबिन और चीनी ताइपे की नौवीं वरीय चेंग आई-चिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in