मैड्रिड ओपन : एक बार फिर उलटफेर का शिकार होने से बची स्वियातेक

स्वियातेक की नजरें इस सत्र में पहले फाइनल में पहुंचने पर लगी हैं
मैड्रिड ओपन : एक बार फिर उलटफेर का शिकार होने से बची स्वियातेक
Published on

मैड्रिड : पिछले महीने मियामी में फिलीपीन की अलेक्जेंड्रा इयाला के हाथों क्वार्टर फाइनल हारने वाली दूसरी रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक एक बार फिर उलटफेर का शिकार होने से बची और इस 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को 4-6, 6-4, 6-2 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस के दूसरे दौर में पहुंच गई। गत चैंपियन स्वियातेक की नजरें इस सत्र में पहले फाइनल में पहुंचने पर लगी हैं।

रफेल नडाल अकादमी की प्रशिक्षु इयाला ने मियामी में स्वियातेक को सीधे सेटों में हराया था। वहीं कोको गाफ ने खराब शुरूआत से उबरते हुए डायना यस्त्रेम्स्का को 0-6, 6-2, 7-5 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका की ही अन ली से होगा जिन्होंने लैला फर्नांडिज को 6-4, 3-6, 6-4 से मात दी।

सातवीं रैंकिंग वाली मिर्रा आंद्रीवा ने मैरी बूजकोवा को 6-3, 6-4 से हराया जबकि ब्राजील की बिया हडाड मेइया ने बर्नार्ड पेरा को 2-6, 6-3, 6-1 से मात दी। पुरुष वर्ग में दुनिया के पूर्व नंबर चार खिलाड़ी केइ निशिकोरि ने अलेक्जेंडर वुकिच को 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर टूर पर 450वीं जीत दर्ज की। अब वह डेनिस शापोवालोव से खेलेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in