लाहिड़ी ने अंडर 68 का कार्ड खेला

कमाल के खेल का किया प्रदर्शन
लाहिड़ी ने अंडर 68 का कार्ड खेला
Published on: 

दक्षिण कोरिया : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने शुक्रवार को यहां लिव गोल्फ कोरिया के पहले दिन चार अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। आठवें होल से शुरूआत करने वाले लाहिड़ी ने पांच बर्डी लगाईं और एक बोगी कर बैठे। यह 37 साल का खिलाड़ी अभी लिव तालिका में 26वें स्थान पर है। उन्होंने नौवे, 10वें और 14वें होल में बर्डी लगाई तथा 16वें होल में शॉट ड्रॉप कर बैठे। लाहिड़ी की टीम के साथी ब्रायसन डेचैम्ब्यू और टेलर गूच ने सात अंडर 65 के कार्ड बनाये जिससे दोनों संयुक्त बढ़त बनाए है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in