ISL Final - मोहन बागान और बेंगलुरु एफसी होंगी आमने सामने

कौन जीतेगा आईएसएल 2024-25 का खिताब ?
ISL Final - मोहन बागान और बेंगलुरु एफसी होंगी आमने सामने
Published on: 

कोलकाता - आज यानी 12 अप्रैल 2025 को मोहन बागान सुपर जायंट्स इंडियन सुपर लीग 2024-25 के फाइनल में बेंगलुरु एफसी से भिड़ेंगी। दोनों टीम आज कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में एक दूसरे के आमने सामने होगी।

आपको बता दें कि मोहन बागान एफसी ISL के इतिहास में पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में भाग लेगा। उनके पास इस बार दूसरा खिताब हासिल करने का मौका होगा।

आईएसएल विजेताओं की सूची

2023-24 : मुंबई सिटी एफसी

2022-23 : एटीके मोहन बागान

2021-22 : हैदराबाद एफसी

2020-21 : मुंबई सिटी एफसी

2019-20 : एटीके

2018-19 : बेंगलुरू एफसी

2017-18 : चेन्नईयिन एफसी

2016 : एटीके

2015 : चेन्नईयिन एफसी

2014 : एटीके

कितनी मिलेगी प्राइजमनी

इस वर्ष इंडियन सुपर लीग द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, सूत्रों के मुताबिक इंडियन सुपर लीग 2025 के चैंपियन को 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। उपविजेता को 3 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं, हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट को 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News