भारत की बेल्जियम पर लगातार तीसरी जीत

3-2 से हराया
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

एंटवर्प : भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम को 3-2 से हराकर यूरोप के अपने मौजूदा दौरे में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की। सोनम ने चौथे मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद लालथंतलुआंगी (32वें मिनट) और कनिका सिवाच (51वेंं) ने भारत की तरफ से गोल किए।

बेल्जियम के लिए मैरी गोएन्स (37वें) और मार्टे मैरी (40वें) ने गोल किए। सोनम के शुरुआती गोल के बाद भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा कायम रखा और तीसरे क्वार्टर में लालथंतलुआंगी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया। बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया।

उसकी तरफ से मैरी गोएन्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर जबकि मार्टे मैरी ने मैदानी गोल किया। खेल समाप्त होने में जब नौ मिनट बचे थे, तब कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का विजय अभियान जारी रखा। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।  

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in