भारत के सप्तक संयुक्त 11वें स्थान पर

चैलेंज डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट
 भारत के सप्तक संयुक्त 11वें स्थान पर
Published on: 

स्पेन : भारत के सप्तक तलवार यहां चल रहे चैलेंज डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट में बोगी रहित दूसरे राउंड में पांच अंडर 66 का स्कोर बनाकर शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब पहुंच गए। पहले राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाने वाले तलवार अब सात अंडर 135 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं।

वह 11-अंडर के साथ शीर्ष पर चल रहे ओलिवर गिलबर्ग (65-66) और लुइस मासावु (64-67) से चार शॉट पीछे हैं। भारत के 26 वर्षीय खिलाड़ी तलवार ने इस सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक जो पांच टूर्नामेंट खेले हैं उनमें से चार में वह कट में जगह बनाने में सफल रहे। इनमें हीरो इंडियन ओपन भी शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in