भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में

गत चैंपियन भारत ने ICC T-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होने के कारण अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।
भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में
Published on: 

नागोया : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को यहां खराब मौसम के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में पहुंच गई। गत चैंपियन भारत ने ICC T-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होने के कारण अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

भारत का सामना नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। यह मुकाबला भी अगर रद्द होता है तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगा। नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और सोमवार को भी कम ओवर के मैच खेले जाने की संभावना बेहद कम थी।

दिलचस्प बात यह है कि अगर बारिश के कारण पूरी प्रतियोगिता ही धुल जाती है तो भारत अपनी शीर्ष रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक जीत सकता है। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान को अगले दौर में जगह मिली।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in