दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने जीती सीरीज

भारत ने 30 रन से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की, पांड्या-तिलक और वरुण चमके
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने जीती सीरीज
Published on: 

अहमदाबाद : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने द. अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज का चौथा मैच लखनऊ में घने कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया था। भारत ने ये लगातार 8वीं T-20 सीरीज जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 65 रन की पारी खेली।

डेवाल्ड ब्रेविस ने 31 रन बनाये। इसके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 18 रन से अधिक नहीं बना सका। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 4, बुमराह ने 2, अर्शदीप और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट झटके। इससे पहले हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भारत के लिए तूफानी पारी खेली। पांड्या ने 63 और तिलक वर्मा ने 73 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए। ओर्टनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे ने 1-1 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने जीती सीरीज
रविवार को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

पांड्या ने 16 गेंद में जड़ा अर्द्धशतक

हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वह 25 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। पांड्या ने मात्र 16 गेंद में अर्द्धशतक लगाया। यह पांड्या के करियर का छठा अर्द्धशतक है। यह T-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था। तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल 17 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था।

तिलक की ताबड़तोड़ पारी

पांड्या के अलावा तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया। 15वें ओवर में तिलक वर्मा ने 30 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके अलावा संजू सैमसन ने 37, अभिषेक शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 5 और शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बनाये।

द. अफ्रीका की भी ताबड़तोड़ शुरुआत

भारत के 231 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी ताबड़तोड़ शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक बिना किसी नुकसान के दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर में 60 रन बना लिये थे। क्विंटन डी कॉक 42 और रीजा हेंड्रिक्स 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले वाले मुकाबले में लय से भटके अर्शदीप सिंह इस मुकाबले के शुरुआती आेवर में भी महंगे साबित हुए। दो ओवर में उन्होंने 35 रन खर्च कर दिये।

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने जीती सीरीज
विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के आक्रमण की अगुवाई करेंगे मोहम्मद शमी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in