भारत एएफसी अंडर 23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर

कतर ने उस मैच में बहरीन को 2-1 से हराकर भारत के रास्ते बंद कर दिये। कतर ग्रुप में शीर्ष पर रहा जिसने तीन मैचों में नौ अंक बनाये
भारत एएफसी अंडर 23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर
Published on

दोहा : भारत की अंडर 23 पुरुष फुटबॉल टीम ब्रूनेइ दारूस्सलाम को आखिरी ग्रुप मैच में 6-0 से हराने के बावजूद एएफसी अंडर 23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर हो गई। भारतीय टीम के तीन मैचों में छह अंक रहे और उसे ग्रुप एच में कतर और बहरीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा। कतर ने उस मैच में बहरीन को 2-1 से हराकर भारत के रास्ते बंद कर दिये। कतर ग्रुप में शीर्ष पर रहा जिसने तीन मैचों में नौ अंक बनाये।

भारत छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। दूसरे स्थान की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों (11 ग्रुप में से) ने भी क्वालीफाई किया लेकिन भारत पांचवें स्थान पर था। भारत के लिये विबिन मोहनन ने तीन (पांचवां, सातवां और 62वां मिनट) गोल किये जबकि मोहम्मद एमेन (87वां और 90 प्लस सात) ने दो गोल किये । आयुष छेत्री ने 41वें मिनट में एक गोल दागा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in