भारत ने दो दशक में ऐसा पहली बार किया

पूजा ने थुवुन्ना स्टेडियम में 27वें मिनट में निर्णायक गोल किया जिससे भारत सात अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा और थाईलैंड में 2026 में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

म्यांमार : भारत ने रविवार को यहां अपने अंतिम ग्रुप डी क्वालीफाइंग मैच में म्यांमार को 1-0 से हराकर दो दशक में पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

पूजा ने थुवुन्ना स्टेडियम में 27वें मिनट में निर्णायक गोल किया जिससे भारत सात अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा और थाईलैंड में 2026 में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई।

पहले हाफ में भारत का दबदबा रहा जबकि दूसरे हाफ में म्यांमार ने बेहतर खेल दिखाया गया लेकिन मेजबान टीम भारत को जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई। भारत ने 2006 के बाद पहली बार क्वालीफिकेशन हासिल किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News