भारतीय ने बेल्जियम को 2-1 से हराया

यूरोप दौरे पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

एंटवर्प : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर यूरोप दौरे पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लालथांटलुआंगी (35वां मिनट) और गीता यादव (50वां मिनट) ने भारत के लिये गोल किये।

पहला हाफ गोलरहित रहा। भारत के लिये पहला गोल लालथांटलुआंगी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। बेल्जियम के लिये आखिरी क्वार्टर में वान हेलेमोंट (48वां मिनट) ने बराबरी का गोल दागा। इसके दो मिनट बाद ही हालांकि गीता ने विजयी फील्ड गोल किया।

इसके बाद भारत ने आखिरी दस मिनट बेल्जियम के हमलों का जमकर सामना किया और कोई गोल नहीं गंवाया। पहले मैच में भारत ने बेल्जियम को 3-2 से मात दी थी। अब भारतीय टीम 12 जून को तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in