FIH Women's World Cup Qualifiers Final : भारत हारा, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

वर्ल्ड कप नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होगा। दुनिया की छठे नंबर की टीम इंग्लैंड के लिए ग्रेस बाल्सडन ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पहला गोल किया।
FIH Women's World Cup Qualifiers Final : भारत हारा, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया
Published on

हैदराबाद : भारत को FIH महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में शनिवार को इंग्लैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, बावजूद टीम ने इस साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह विश्व कप नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होगा। दुनिया की छठे नंबर की टीम इंग्लैंड के लिए ग्रेस बाल्सडन ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पहला गोल किया।

इसके बाद 43वें मिनट में एलिजाबेथ नील ने मैदानी गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी। दुनिया में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन इंग्लैंड की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाई। इस टूर्नामेंट से चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता भारत और स्कॉटलैंड (जिसने इटली को 1-0 से हराया) ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

वहीं इससे पहले ऑस्ट्रिया और उरुग्वे ने अपने-अपने क्लासिफिकेशन मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह मैच हैदराबाद के गचीबोवली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीएमसी बालायोगी हॉकी ग्राउंड पर खेले गए। शनिवार का पहला मैच ऑस्ट्रिया और कोरिया के बीच खेला गया। 7वें/8वें स्थान के इस मुकाबले में कोरिया को 1-1 (2-1 शूटआउट) से कड़े मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रिया ने सातवां स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टीन वुकोविच ने मुकाबले के तीसरे मिनट में गोल किया, लेकिन कप्तान ली यूरी ने 31वें मिनट में गोल दागकर कोरिया को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद शूटआउट में दोनों गोलकीपर्स का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मिकायला स्ट्रेब ने ऑस्ट्रिया की जीत सुनिश्चित की। उनकी टीम के लिए निर्णायक गोल कार्ला केम्पर ने दागा। शनिवार को उरुग्वे ने 5वें/6वें स्थान के मैच में वेल्स को 3-0 से मात देकर 5वां स्थान अपने नाम किया। उरुग्वे की ओर से मुकाबले के 23वें मिनट में टेरेसा वियाना, 36वें मिनट में मैग्डालेना वेर्गा और 57वें मिनट में लूपे कुरुत्चागुए ने एक-एक गोल किए। इससे पहले, शुक्रवार को उरुग्वे ने ऑस्ट्रिया पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान मैनुएला विलार ने मुकाबले के चौथे मिनट में गोल दागकर खाता खोला।

इसके बाद टेरेसा वियाना ने मुकाबले के 21वें और 44वें मिनट में दो गोल किए। पहले मैच में, वेल्स ने 5वें/8वें स्थान के मुकाबले में कोरिया को 2-1 से मात दी थी। वेल्स के लिए कप्तान एलिजाबेथ बिंगहम ने दो गोल किए। उन्होंने 49वें मिनट और 53वें मिनट में गोल किए। वहीं, कोरिया के लिए मुकाबले के 46वें मिनट में येओनग्युन पार्क ने गोल दागा। हैदराबाद में जारी हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। मेजबान भारत और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचकर पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in