Durand Cup : मोहन बागान ने 8-0 से रौंदा

मोहन बागान का आक्रामक खेल, गोलों की बरसात के साथ विरोधी साउथ यूनाइटेड पर पूरी तरह हावी
Durand Cup : मोहन बागान ने 8-0 से रौंदा
Manvender Vashist Lav
Published on

कोलकाता : डूरंड कप 2026 में दिन के दूसरे मुकाबले में मंगलवार को मोहन बागान ने साउथ यूनाइटेड FC को करारी शिकस्त दी। टीम ने यूनाइटेड को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हरा दिया। मनवीर सिंह ने हैट्रिक लगायी। राहुल भेके और नोएल ने 1-1 गोल दागे। अल्बर्टो रोड्रिगेज ने एक और सुहैल अहमद ने दो गोल दागे।

वहीं इससे पहले लालरिनलियाना हनम्ते ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के लिए यादगार पदार्पण करते हुए दूसरे हाफ में महज पांच मिनट के अंदर दो गोल दागे जिससे उनकी टीम ने डूरंड कप के ग्रुप-सी मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी ने मैच के 22वें मिनट में सनन मोहम्मद के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी।

हनम्ते ने दूसरे हाफ में 51वें और 56वें मिनट में लगातार दो गोल कर मैच का रुख पलट दिया और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को संघर्षपूर्ण जीत दिला दी। इस हार के बावजूद जमशेदपुर एफसी दो मैचों में तीन अंकों के साथ गोल अंतर के आधार पर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने अपना पहला मुकाबला जीतकर तीन अंक अर्जित किए हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है।  

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in