Durand Cup 2026 : मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराया

सहाल अब्दुल समद के निर्णायक गोल और गोलकीपर विशाल कैथ की क्लीन शीट ने मोहन बागान सुपर जायंट को कोलकाता डर्बी में 1-0 की यादगार जीत दिलाई, यूनानी कोच पनागियोटिस डिलबेरिस के कार्यकाल की विजयी शुरुआत
Durand Cup 2026 : मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराया
Manvender Vashist Lav
Published on: 

कोलकाता : मोहन बागान सुपर जायंट ने मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर शनिवार को सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए डूरंड कप फुटबॉल के सत्र के शुरुआती मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर विजयी आगाज किया। सहाल अब्दुल समद ने कोलकाता डर्बी के इस मुकाबले में मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल 52वें मिनट में किया।

मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने कई शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम की बढ़त बरकरार रखी और क्लीन शीट भी हासिल की। यह जीत यूनान के मुख्य कोच पनागियोटिस डिलबेरिस के कार्यकाल की शानदार शुरुआत साबित हुई।

उनके मार्गदर्शन में टीम ने पूरे मुकाबले में अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाया, जबकि अग्रिम पंक्ति ने भी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। दूसरी ओर, ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच के रूप में एंटोनियो हबास की वापसी हार के साथ हुई। उनकी टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बराबरी का गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in