डायमंड लीग : साबले 13वें स्थान पर रहे

आखिरी क्षणों में अपनी गति को बनाये रखने में विफल रहे
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

चीन : भारत के 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले शनिवार को यहां सत्र की पहली डायमंड लीग मीट में आठ मिनट 22.59 सेकेंड के औसत समय के साथ 13वें स्थान पर रहे। साबले स्पर्धा के ज्यादातर समय तक दौड़ में आगे चल रहे समूह के साथ थे लेकिन आखिरी क्षणों में अपनी गति को बनाये रखने में विफल रहे। वह दौड़ पूरी करने वाले 16 धावकों में 13वें स्थान पर रहे।

तीस साल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक साबले पिछले साल सितंबर में डायमंड लीग फाइनल के बाद पहली बार खेल रहे हैं। डायमंड लीग फाइनल में वह आठ मिनट 17.09 सेकेंड का समय निकालकर नौवें स्थान पर रहे थे। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड आठ मिनट 09.91 सेकेंड है। इथियोपिया के सैमुअल फ़िरेवु ने आठ मिनट 05.61 सेकेंड का समय लेकर मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मोरक्को के सौफियाने अल बक्काली को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

बक्काली ने आठ मिनट 06.66 सेकेंड का समय लिया। कीनिया के साइमन किप्रॉप कोएच (आठ मिनट 07.12 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। साबले पेरिस ओलंपिक में आठ मिनट 14.18 सेकेंड के समय के साथ 11वें स्थान पर रहे थे। वह पेरिस ओलंपिक के समय के आधार पर सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in