कोको गाफ ने पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता

एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराया
कोको गाफ ने पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता
Published on

पेरिस : अमेरिका की कोको गाफ ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शीर्ष रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया। दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं।

रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया। बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था। पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in