क्लब विश्व कप : डॉर्टमंड क्वार्टर फाइनल में

गुइरासी ने 14वें और 24वें मिनट में गोल किए जो डॉर्टमंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त थे
क्लब विश्व कप : डॉर्टमंड क्वार्टर फाइनल में
Published on: 

अमेरिका : सेरहो गुइरासी ने पहले हाफ में दो गोल किए, जिससे बोरूसिया डॉर्टमंड ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 के मैच में मॉन्टेरी को 2-1 से हरा दिया। गुइरासी ने 14वें और 24वें मिनट में गोल किए जो डॉर्टमंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त थे।

इन दोनों गोल में करीम अदीमी ने उनकी मदद की। वह अपने इस क्लब की तरफ से अभी तक कुल 37 गोल कर चुके हैं। पराजित टीम की तरफ से एकमात्र गोल जर्मन बर्टेरामे ने किया। क्वार्टर फाइनल में डॉर्टमंड का सामना शनिवार को न्यू जर्सी में रियाल मैड्रिड से होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in