FIFA Club World Cup : चेल्सी बना चैंपियन

चेल्सी ने दूसरी बार फीफा क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है
FIFA Club World Cup :  चेल्सी बना चैंपियन
Published on: 

अमेरिका : चेल्सी ने दूसरी बार फीफा क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 3-0 से हराया। इससे पहले चेल्सी ने 2021 में भी खिताब अपने नाम किया था। इस बार यह टूर्नामेंट अलग फॉर्मेट में खेला गया।

इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया और इसकी शुरुआत 14 जून को हुई थी। 2000 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पिछले साल तक 8 टीमें ही हिस्सा लेती थी। चेल्सी के लिए कोल पाल्मर ने दो गोल किए। 22वें मिनट में पाल्मर ने पहला गोल दागा। इसके 8 मिनट बाद उन्होंने टीम की तरफ से दूसरा गोल कर दिया।

30वें मिनट तक चेल्सी की बढ़त 2-0 की हो गई थी। पहले हाफ के अंत में चेल्सी ने तीसरा गोल भी कर दिया। जोआओ पेड्रो ने 43वें मिनट में तीसरा गोल दागा। कोल पाल्मर को गोल्डन बॉल दिया गया है। यह अवॉर्ड टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है। इस टूर्नामेंट में पाल्मर ने तीन गोल और दो असिस्ट भी किए। चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज को गोल्डन ग्लव पुरस्कार मिला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News