चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर यूनाइटेड की वापसी पर बड़ी जीत

तीन साल बाद चैंपियंस लीग में लौटी मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सबाह को 4-0 से हराकर जोरदार आगाज किया, वहीं हैरी केन और माइकल ओलिस की चमक से बायर्न म्यूनिख ने बोडो/ग्लिम्ट पर 5-0 की करारी जीत दर्ज की
चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर यूनाइटेड की वापसी पर बड़ी जीत
Published on: 

मैनचेस्टर : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में वापसी पर 4-0 से बड़ी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की जबकि हैरी केन ने गोल करने का सिलसिला जारी रखते हुए बायर्न म्यूनिख की 5-0 से धमाकेदार जीत में अहम भूमिका निभाई। केन ने एक गोल और माइकल ओलिस ने दो गोल दागे, जिससे बायर्न ने बोडो/ग्लिम्ट को करारी शिकस्त दी। हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी लेकिन नॉर्वे की टीम दूसरे हाफ में बुरी तरह लड़खड़ा गई। केन ने हेडर से बायर्न का दूसरा गोल किया।

इंग्लैंड के इस स्ट्राइकर ने जनवरी से लेकर अब तक चैंपियंस लीग के लगातार आठ मैच में गोल किए हैं। बायर्न का पहला गोल जमाल मुसियाला ने किया, जो न्यूरोलॉजिकल समस्या के कारण मैदान पर दौरे पड़ने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। मैनचेस्टर युनाइटेड ने तीन साल के बाद चैंपियंस लीग में धमाकेदार वापसी की।

यूनाइटेड की अजरबैजान के सबाह के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत में मैथियस कुन्हा, ब्रूनो फर्नांडेस, बेंजामिन सेस्को और लिसैंड्रो मार्टिनेज ने गोल किए। इस बीच इटली के क्लब कोमो ने चैंपियंस लीग में अपने पहले ही मैच में लीपजिग को 4-1 से हराकर साबित कर लिया कि वह यूरोप के शीर्ष क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने का हकदार है।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in