ट्रेन में अब खेल उपकरण ले जाने की इजाजत होगी

हाल ही में जारी एक सर्कुलर में रेल मंत्रालय ने रेल में गैर मानक आकार वाले बड़े और नाजुक खेल के सामान को ले जाने के लिए नियम बनाए हैं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

नयी दिल्ली : खिलाड़ियों को अब रेल में भाला और भारी खेल के सामान ले जाने की इजाजत होगी, भले ही ये उपकरण तय आकार से बड़े हों। हालांकि पोल वॉल्ट के पोल को इस छूट में शामिल नहीं किया गया है। हाल ही में जारी एक सर्कुलर में रेल मंत्रालय ने रेल में गैर मानक आकार वाले बड़े और नाजुक खेल के सामान को ले जाने के लिए नियम बनाए हैं।

यह छूट उन खबरों के बाद दी गई है जिनमें बताया गया था कि खिलाड़ियों को रेल से यात्रा करते समय गैर मानक आकार के सामान को ले जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सर्कुलर में कहा गया है कि भाले और खेल के अन्य बड़े सामान को निर्धारित माल ढुलाई शुल्क का भुगतान करने पर रेल में उपलब्ध सामान रखने की जगह में प्राथमिकता के आधार पर ले जाया जा सकता है।

मंत्रालय ने साफ किया है कि सामान के लिए अधिकतम वजन की सीमा तय करने वाले मौजूदा व्यावसायिक सर्कुलर खेल के सामान पर लागू नहीं होंगे, बशर्ते पार्सल निरीक्षण यह सत्यापित कर ले कि ले जाया जाने वाला सामान असल में खेल का सामान ही है। सर्कुलर में कहा गया कि पोल वॉल्ट के पोल को किसी भी कोच में ले जाना तकनीकी रूप से संभव नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in