ब्राजील कोपा अमेरिका फेमिनिना के फाइनल में

पिछले चार बार के चैंपियन ब्राजील ने पहले आधे घंटे में तीन गोल करके उरुग्वे को 5-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार कोपा अमेरिका फेमिनिना महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
ब्राजील कोपा अमेरिका फेमिनिना के फाइनल में
Published on: 

इक्वाडोर : पिछले चार बार के चैंपियन ब्राजील ने पहले आधे घंटे में तीन गोल करके उरुग्वे को 5-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार कोपा अमेरिका फेमिनिना महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। अमांडा गुटिएरेस ने 11वें मिनट में ब्राजील की तरफ से पहला गोल किया।

इसके दो मिनट बाद जियोवाना क्विरोज़ ने बढ़त दोगुनी कर दी जबकि स्टार खिलाड़ी मार्टा ने 27वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करके ब्राजील की जीत सुनिश्चित कर दी। गुटिएरेस ने 65वें मिनट में फ्री किक पर एक और गोल किया, जबकि डुडिन्हा ने 86वें मिनट में टीम की तरफ से पांचवां गोल दागा। ब्राज़ील अगले शनिवार को होने वाले फाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगा, जिसने सोमवार को अर्जेंटीना को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in