New Delhi
अयान वजीरल्ली

अयान ने कतर चैलेंजर स्क्वाश का खिताब जीता

वजीरल्ली पिछले सप्ताह मुंबई में राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे
Published on: 

नयी दिल्ली :

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

विश्व रैंकिंग में 173वें स्थान पर काबिज शीर्ष वरीयता प्राप्त वजीरल्ली ने बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त मेन्शॉवी को 7-11, 11-7, 11-9, 11-2 से पराजित किया।

वजीरल्ली पिछले सप्ताह मुंबई में राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे और इस तरह से अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News