मिचेल के 119 रन के बावजूद चौथे T20 में हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

इंग्लैंड ने सात रन से जीत दर्ज कर पांच मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली
Sydney
मिचेल मार्श
Published on: 

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के लिए रविवार को चौथे T20 मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल मार्श की 57 गेंद में खेली गयी 119 रन की तूफानी पारी भी काम नहीं आ सकी और इंग्लैंड ने सात रन से जीत दर्ज कर पांच मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

सिडनी क्रिकेट मैदान पर जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें पूरी तरह उसके कप्तान मार्श (नौ चौके और इतने ही छक्के) की विस्फोटक बल्लेबाजी पर टिकी थीं। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी और मार्श क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

वे अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर हेनरी क्रोकोम्बे की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गये। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी जबकि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 181 रन बनाये थे।

इंग्लैंड की टीम शुरू में बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नहीं दिख रही थी। लेकिन सैम करन ने 28 गेंद में नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को कैनबरा में खेला जायेगा। इंग्लैंड ने इससे पहले तीन मैच की वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News